[new] क्रमांक / बी-5/2/क्रय / 2026-27/1495
-:: दर विज्ञप्ति ::-
म.प्र. राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अरेरा हिल्स, किसान भवन, मुख्यालय, भोपाल एवं अन्य स्थानों पर स्थित मंडी बोर्ड के कम्प्यूटर, सर्वर, वीडियो कांफ्रेंस सिस्टम, प्रिन्टर (DMP, DeskJet, LaserJet, Multi Function Printers), स्केनर, यू.पी.एस., सी.व्ही.टी., सहायक सामग्रीयों एवं हब / स्विच तथा लोकल एरिया नेटवर्क कनेक्शन आदि के वार्षिक रखरखाव के कार्य हेतु वाणिज्यकर में पंजीकृत फर्मों से (वार्षिक रख-रखाव / मरम्मत की दरें) मुहरबंद दरें आमंत्रित की जाती है। दरें दिनांक 01/04/26 को दोपहर 3.00 बजे तक (तकनीकी एवं वित्तीय पृथक-पृथक लिफाफे में एवं दोनों लिफाफे एक बड़े बंद लिफाफे में) कार्यालय के टेण्डर बॉक्स में जमा कराई जा सकती। प्राप्त दरें दिनांक 01/04/26. उपस्थित दर प्रस्तुतकर्ता या उनके अधिकृत प्रतिनिधियों के समक्ष दोपहर 3.00 बजे खोली जायेगी। दर फार्म कार्यालयीन समय में (अवकाश के दिनों को छोड़कर) दिनांक 24/03/26 से दिनांक 01/04/26 तक राशि रूपये 1000/- नगद जमा कर प्राप्त किये जा सकते है। इच्छुक दर प्रस्तुतकर्ताओं द्वारा दर प्रपत्र की शर्तें एवं नियम को मंडी को बेवसाइट www.mpmandiboard.gov.in पर भी देखा जा सकता है तथा दर प्रपत्र डाउनलोड कर निकाला जा सकता है, यदि दर प्रपत्र डाउनलोड कर निकाला गया है तो रूपये 1000/- का बैक ड्राप्ट पृथक से लगाना होगा। उक्त शर्ते दर में भी विस्तृत रूप से उल्लेखित है। सीमित दर भरने की अवधि सात दिवस विज्ञिप्त के समाचार पत्र में प्रकाशित दिनांक से की जावेगी।
Download | PDF
